hajipur news. होमगार्ड शारीरिक सक्षमता परीक्षा के 14वें दिन 212 अभ्यर्थी सफल

14 सौ अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन इनमें से मात्र 940 पहुंचे, अभ्यर्थियों के दस्तावेज व परीक्षा फल को सील कर कोषागार में सुरक्षित रख दिया गया

हाजीपुर. वैशाली जिले में बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) की कुल 476 रिक्तियों के स्वच्छ नामांकन को लेकर अभ्यर्थियों की शारीरिक सक्षमता जांच चल रही है. जांच के 14वें दिन पुलिस केंद्र हाजीपुर में दौड़ परीक्षा के लिए 14 सौ अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन इनमें से मात्र 940 अभ्यर्थियों द्वारा निबंधन कराया गया. विभिन्न जांच के बाद बुधवार को कुल 212 अभ्यर्थी शारीरिक जांच में सफल हुए. इस संबंध में गृह रक्षा वाहिनी के वरीय जिला समादेष्टा प्रेम चन्द ने बताया कि मंगलवार को 940 अभ्यर्थियों को दौड़ाया गया. दौड़ में 237 अभ्यर्थी सफल पाये गये. दौड़ में सफल 237 अभ्यर्थियों की ऊंचाई एवं सीना माप कराया गया. इसमें से चार अभ्यर्थी ऊंचाई एवं सीना मापदंड को पूरा नहीं करने के कारण असफल पाया गया तथा 15 अभ्यर्थी चिकित्सीय परीक्षण में असफल पाये गये. इस तरह बुधवार को 212 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल पाये गये. सफल एवं असफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज एवं परीक्षा फल सील कर कोषागार में सुरक्षित कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >