गोपालगंज : ऑपरेशन के बाद बिगड़ी युवक की हालत, युवक की मौत के बाद जांच शुरू, डॉक्टर पर गंभीर आरोप

Gopalganj Private Hospital News : गोपालगंज के निजी अस्पताल में गलत ऑपरेशन और लापरवाही से युवक की मौत। परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस कर रही है मामले की जांच।

Gopalganj Private Hospital News : गोपालगंज जिले में एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों ने डॉक्टर कैप्टन संजीव कुमार झा पर कथित लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है.

बाइक दुर्घटना में घायल हुआ था युवक

जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव निवासी 38 वर्षीय अनूप मिश्रा 20 जुलाई को बाइक से गिरकर घायल हो गए थे. उनके बाएं पैर में चोट लगी थी. परिजन 24 जुलाई को उन्हें शहर के आरा रोड स्थित झा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद पैर की छोटी उंगली में फ्रैक्चर बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी गई.

ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि 28 जुलाई को ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही और गलत उपचार के कारण मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई. उनका कहना है कि अत्यधिक दवा और इंजेक्शन दिए जाने के बाद स्थिति गंभीर हो गई. इसके बाद मरीज को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां आईसीयू में इलाज के दौरान रविवार शाम उसकी मौत हो गई.

वीडियो बनाने से रोकने का भी लगाया आरोप

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब घटना का वीडियो बनाया जा रहा था, तब मोबाइल जबरन छीन लिया गया. उनका दावा है कि बाद में मरीज को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. यदि जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं तो नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डॉक्टर ने आरोपों से किया इनकार

इस मामले में डॉक्टर संजीव कुमार झा से संपर्क किए जाने पर उन्होंने कहा कि संबंधित मरीज का इलाज उनके क्लीनिक में नहीं हुआ था और उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है. पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है.

Also Read : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गोपालगंज, पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >