गोपालगंज में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Gopalganj News : भोरे के डोमनपुर गांव में पेड़ से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. घटना जगतौली ओपी के डोमनपुर गांव की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

रविवार रात पेड़ से लटका मिला युवक का शव

जानकारी अनुसार भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत डोमनपुर गांव में रविवार रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा. शव मिलने की सूचना फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों की सूचना पर जगतौली ओपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी. घटनास्थल से जुड़े सभी तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है.

मृतक की पहचान और पुलिस की पड़ताल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक डूमर गांव का रहने वाला था और डोमनपुर निवासी परमा चौहान का भांजा बताया जा रहा है. वह डोमनपुर किस उद्देश्य से आया था, इसकी जानकारी भी पुलिस जुटा रही है. पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.

हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है.

Also Read : गोपालगंज: जादोपुर गोलीबारी कांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब विवाद में हुई थी फायरिंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >