गोपालगंज: उत्तरी बिहार से पहली बार भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के निदेशक मंडल में पहुंचे विनय कुमार शाही, रचा इतिहास

Gopalganj News: बिहार को-ऑपरेटिव फेडरेशन के अध्यक्ष विनय कुमार शाही ने भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के निदेशक मंडल में जीत हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. यह उत्तरी बिहार के लिए पहला प्रतिनिधित्व है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है.

Gopalganj News: बिहार को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (बिस्कोफ) पटना के अध्यक्ष विनय कुमार शाही ने सहकारिता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नया इतिहास रच दिया है. देश की शीर्ष सहकारी संस्था भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई), नई दिल्ली के निदेशक मंडल के चुनाव में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है. इस चुनाव में उन्होंने ओडिशा स्टेट को-ऑपरेटिव यूनियन की अध्यक्षा प्रबासिनी सारंगी को पराजित कर निदेशक मंडल में अपनी जगह बनाई.

उत्तरी बिहार को पहली बार मिला प्रतिनिधित्व

यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के निदेशक मंडल में आज तक उत्तरी बिहार से कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंच सका था. विनय कुमार शाही के निर्वाचित होने से गोपालगंज समेत पूरे उत्तर बिहार में खुशी का माहौल है. सहकारिता से जुड़े लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है.

सहकारिता जगत में खुशी की लहर

विनय कुमार शाही की जीत के बाद सहकारी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. लोगों का कहना है कि उनकी जीत से सहकारिता के क्षेत्र में बिहार की भूमिका और मजबूत होगी तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर बिहार की भागीदारी बढ़ेगी.

बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह ने भी दर्ज की जीत

इसी चुनाव में बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की. दोनों नेताओं की सफलता से बिहार के सहकारिता क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. सहकारी संगठनों से जुड़े लोगों ने इसे राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suresh rai

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >