किसानों को नहीं होगी परेशानी, जिले में 1,583.36 एमटी यूरिया उपलब्ध, वितरण पर नजर रखेंगे अधिकारी

जिलाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें खरीफ मौसम की तैयारियों का जायजा लिया गया. उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और डिजिटल क्रॉप सर्वे को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए.

समाहरणालय सभा कक्ष में पिछले 19 अगस्त को डीएम समीर सौरभ की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसमें खरीफ मौसम की तैयारियों, उर्वरक की उपलब्धता, डिजिटल क्रॉप सर्वे और कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक में डीएम ने खरीफ 2026 के तहत विभिन्न फसलों का शत-प्रतिशत आच्छादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

डीएम ने कहा, यूरिया बांटने में नहीं हो गड़बड़ी

बैठक में उर्वरक की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई. वर्तमान में जिले में 1,583.36 एमटी यूरिया, 1,664.15 एमटी डीएपी, 1,512.40 एमटी एनपीके और 370.52 एमटी एमओपी उपलब्ध है. इस माह जिले को 3,728.25 एमटी यूरिया प्राप्त हुआ है, जबकि 2,851.75 एमटी यूरिया और प्राप्त होना है. खरीफ मौसम में उर्वरक की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए डीएम ने नामित उर्वरक निरीक्षक से स्टॉक का सत्यापन कराने का निर्देश दिया. साथ ही उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने को कहा, ताकि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मिल सके.

एसएफसी में पेमेंट नहीं होने का उठा मुद्दा

दी सेंट्रल को-ऑपरेटवि बैंक के अध्यक्ष महेश राय ने एसएफसी में पैक्सों को भुगतान नहीं होने का मुद्दा को उठाया. जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पेंमेट कराने का भरोसा दिया. एसएफसी के प्रभारी जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि पैक्सों का भुगतान हो सके. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने और आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया गया.

30 सितंबर तक पूरा करें डिजिटल क्रॉप का सर्वे

डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा में बताया गया कि जिले में कुल 8,55,196 सर्वे प्लॉट निर्धारित हैं. इनमें 8,17,395 प्लॉट असाइन्ड हैं, जबकि अब तक 11,116 प्लॉटों का सर्वे पूरा किया गया है. डीएम ने सर्वे कार्य में तेजी लाने और इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया. डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित है.

फोटो नं 16- कृषि टास्क फोर्स की बैठक में शामिल डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >