गोपालगंज में धान रोपनी को लेकर खूनी संघर्ष, टांगी-लाठी से हमला, चार घायल

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में धान रोपनी के दौरान मजदूरों को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gopalganj News: जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बाला हाता गांव में धान की रोपनी को लेकर हुए विवाद में चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया. घटना में शिव कुमार, राज कुमार, नागेंद्र राम और बिंदु लाल राम गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को पहले हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

धान रोपनी के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सभी घायल गांव में धान की रोपनी करने के लिए एक खेत पर गए थे. इसी दौरान मजदूरी और काम को लेकर पहले से चल रहे विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई.

टांगी, लाठी-डंडा और ईंट से किया हमला

घायलों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा, टांगी और ईंट से हमला कर दिया, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है. आवेदन मिलने और जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >