शहर में तीन दिनों में दो बाइकों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

गोपालगंज. शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. बीते तीन दिनों के भीतर अलग-अलग स्थानों से दो बाइकों की चोरी हो जाने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गयी है.

गोपालगंज. शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. बीते तीन दिनों के भीतर अलग-अलग स्थानों से दो बाइकों की चोरी हो जाने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गयी है. शहर के आर्य नगर के विवेक कुमार मौनिया चौक के पास अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने बाजार चले गये. कुछ देर बाद लौटने पर उनकी बाइक वहां से गायब मिली. आसपास काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने नगर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार लगायी. वहीं, सरेया वार्ड संख्या एक के अब्दुल मजीद अपनी बाइक लेकर सदर अस्पताल इलाज कराने गये थे. उन्होंने अस्पताल परिसर स्थित पार्किंग में बाइक खड़ी कर इमरजेंसी वार्ड में प्रवेश किया. लौटने पर बाइक गायब मिली. दोनों मामलों में पीड़ितों ने नगर थाने में आवेदन दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >