बघवार गांव से आर्म्स एक्ट के दो फरार आरोपित गिरफ्तार

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के बघवार गांव से पुलिस ने आर्म्स एक्ट के दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया.

सिधवलिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के बघवार गांव से पुलिस ने आर्म्स एक्ट के दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक बघवार गांव के जयकुमार गुप्ता व सत्येंद्र कुमार हैं. ये आरोपित 21 अक्तूबर 2024 को मछली पकड़ने के विवाद में हुई मारपीट और गोलीबारी के मामले में फरार चल रहे थे. थानाध्यक्ष धीरज कुमार को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपित अपने घर आये हुए हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर गांव में छापेमारी की गयी, जिसमें दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >