मांगें पूरी होने पर ही समाप्त होगी हड़ताल

गोपालगंज : समान काम, समान वेतन व राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल बुधवार को 59 वें दिन भी जारी रही. शिक्षक नेता रतिकांत साह ने कहा कि हड़ताली शिक्षक किसी भी लोभ-लालच या भय में आकर हड़ताल तोड़ने […]

गोपालगंज : समान काम, समान वेतन व राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल बुधवार को 59 वें दिन भी जारी रही. शिक्षक नेता रतिकांत साह ने कहा कि हड़ताली शिक्षक किसी भी लोभ-लालच या भय में आकर हड़ताल तोड़ने वाले नहीं. वे मांगों के पूरा होने तक हड़ताल पर डटे रहेंगे. इस बीच वे कोरोना महामारी से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >