गोपालगंज के सचिन यादव ने NEET 2026 में 587 अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान, गांव में हुआ सम्मान

Gopalganj NEET Success : थावे प्रखंड के चनावे गांव निवासी सचिन यादव ने NEET परीक्षा में 587 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया.

Gopalganj NEET Success : गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के चनावे गांव निवासी सचिन यादव ने नीट परीक्षा में 587 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

चनावे गांव के छात्र ने बढ़ाया जिले का गौरव

थावे प्रखंड की लछवार पंचायत अंतर्गत चनावे गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र सचिन यादव ने NEET परीक्षा में 587 अंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है.

डीएवी थावे से की शुरुआती पढ़ाई

सचिन यादव की माता इंदु देवी ने बताया कि सचिन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, थावे से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की. लगातार मेहनत और समर्पण के दम पर उन्होंने NEET में 587 अंक हासिल किए.

जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

सचिन यादव की सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि और पूर्व मुखिया ओम प्रकाश राय भुट्टो ने उन्हें अंगवस्त्र और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने सचिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी.

ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

सम्मान समारोह में दूधनाथ यादव, राहुल कुमार, सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने सचिन यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read : गोपालगंज के किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई जानकारी, वैज्ञानिकों ने बताए अधिक उत्पादन के आसान उपाय


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoranjan upadhyay

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >