प्रतिबंधित पशु हत्या मामले में सिवान के नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पांच फरार

Gopalganj News :पुलिस को सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के हाजी चौवर में अवैध रूप से गौवंशीय पशु की हत्या की जा रही है.सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की.

Gopalganj News :  मनीष राज की रिपोर्ट

बकरीद पर्व को लेकर चलाए जा रहे विशेष गश्ती अभियान के दौरान नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में प्रतिबंधित पशु वध के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच अन्य मौके से फरार हो गए.

पुलिस के अनुसार, एसपी के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में वाहन जांच और गश्ती अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के तकिया याकूब गांव स्थित हाजी चौवर में अवैध रूप से गौवंशीय पशु का वध किया जा रहा है. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की.

पुलिस की वाहन देख फरार हो गए पांच

पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तासीर अली (30) निवासी लकड़ी दरगाह, थाना बड़हरिया, जिला सिवान के रूप में हुई है. वहीं नाबालिग सीवन के एक थाना क्षेत्र का निवासी है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक पशु का अवशेष बरामद किया, जिसका चमड़ा उतारा जा चुका था. साथ ही लगभग 200 ग्राम मांस को साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है.

फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

वहीं फरार पांच नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मामले की जांच जारी है.

Also Read : लापरवाह थानाध्यक्षों पर एसपी का बड़ा एक्शन, 21 का वेतन रोका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >