माधवा लाल मेले में गुम हुए किशोर को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

उचकागांव. मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित माधवा लाल मेले में एक किशोर अपने परिजनों से बिछड़ गया. इसके बाद वह मेले में भटकने लगा. परिजनों द्वारा बच्चे के गुम होने की सूचना मीरगंज पुलिस को दी गयी.

उचकागांव. मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित माधवा लाल मेले में एक किशोर अपने परिजनों से बिछड़ गया. इसके बाद वह मेले में भटकने लगा. परिजनों द्वारा बच्चे के गुम होने की सूचना मीरगंज पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेले में बच्चे की तलाश शुरू की. कुछ ही देर में पुलिस ने गुमशुदा किशोर को खोज निकाला. उसकी पहचान सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काला भादा गांव निवासी सिराज खान के पुत्र शाहिद खान के रूप में हुई. वह अपने परिजनों के साथ माधवा लाल मेले में आया था, जहां भीड़ में वह बिछड़ गया था. बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और मीरगंज पुलिस का आभार जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >