आपराधिक घटनाओं पर रोक के लिए पुलिस ने की रात्रि गश्ती

गोपालगंज. जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के उद्देश्य से गोपालगंज की पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती एवं सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

गोपालगंज. जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के उद्देश्य से गोपालगंज की पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती एवं सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात के समय बैंक, एटीएम, प्रमुख बाजारों, चौक व चौराहों एवं संदिग्ध स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा वाहनों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. रात्रि गश्ती के कारण असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है, वहीं आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि चोरी, लूट, छिनतई एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके. पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील भी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >