गोपालगंज में आवास योजना के नाम पर महिला से ठगी, जालसाज नकदी न मिलने पर कान के सोने के गहने लेकर फरार

गोपालगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है. खुद को सरकारी कर्मी बताकर ठग ने आवास की राशि स्वीकृत कराने के बहाने महिला के सोने के गहने ऐंठ लिए. नकदी न मिलने पर जालसाज ने महिला के कान के गहने बंधक के तौर पर उतरवा लिए और एक फर्जी चेक थमाकर रफूचक्कर हो गया.

Gopalganj News: उचकागांव थाना क्षेत्र के डोड़ापुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खुद को सरकारी कर्मी बताने वाले एक शातिर जालसाज ने आवास की राशि स्वीकृत होने का झांसा दिया. नकदी नहीं मिलने पर उसने महिला के कान के सोने के आभूषण उतरवा लिए और चेक की फर्जी फोटोकॉपी थमाकर मौके से रफूचक्कर हो गया.

पूरी जानकारी जुटाकर घर पहुंचा था शातिर

डोड़ापुर गांव निवासी संजय राय की पत्नी सुमित्रा देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पूर्व में आवेदन दिया था. गुरुवार को एक अज्ञात बाइक सवार उनके घर पहुंचा. आरोपी के पास महिला के आवेदन और योजना से जुड़ी सटीक जानकारियां पहले से मौजूद थीं. उसकी बातों और कागजी विवरण को देखकर महिला को पूरा विश्वास हो गया कि वह प्रखंड कार्यालय का ही कोई अधिकृत कर्मचारी है.

नकदी नहीं मिलने पर बंधक रखवाए जेवर

जालसाज ने महिला को बताया कि उसके आवास की राशि पास हो चुकी है और इसके एवज में 10 हजार रुपये की मांग की. जब महिला ने नकद रुपये होने से असमर्थता जताई, तो ठग ने पैंतरा बदला. उसने झांसा दिया कि बैंक खाते में आवास की राशि आते ही जेवर लौटा दिए जाएंगे और कान के सोने के गहने बंधक के तौर पर उतरवा लिए. इसके बाद उसने एक चेक की फोटोकॉपी थमाकर महिला को बीडीओ कार्यालय भेज दिया.

पीड़िता को मिला चेक | Prabhat Khabar Network

बीडीओ ने चेक को बताया फर्जी दर्ज कराई शिकायत

सुमित्रा देवी जब चेक की फोटोकॉपी लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं और बीडीओ मनोज कुमार पंडित को आपबीती सुनाई, तब जालसाजी का पर्दाफाश हुआ. जांच में दस्तावेज पूरी तरह फर्जी पाए गए. बीडीओ ने पीड़िता को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि सरकारी योजनाओं के लिए किसी भी बिचौलिए को नकदी या कीमती सामान न दें और संदिग्धों की तुरंत पुलिस को सूचना दें.

Also Read: गोपालगंज के 2.83 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची 31.20 करोड़ की पेंशन, जानें किसे कितना मिला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >