गोपालगंज: सांसद पप्पू यादव पर कथित जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को गोपालगंज में प्रदर्शन किया गया. मौनिया चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर घटना के विरोध में नारेबाजी की. कार्यक्रम का नेतृत्व विजय प्रताप सिंह ने किया.
लोकतांत्रिक मूल्यों पर चिंता जताई
विजय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में सांसद पप्पू यादव पर हुए कथित हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंताजनक हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है.
निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
उन्होंने अपने संबोधन में अयोध्या मंदिर से जुड़े चंदे के मुद्दे पर सांसद पप्पू यादव द्वारा उठाए गए सवालों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस विषय पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महत्वपूर्ण जनसरोकार के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है. साथ ही कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और किसी भी प्रकार की हिंसा या हमले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए.
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
पुतला दहन कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह, शाहिद अफरीदी, अनिल कुमार मांझी, वशीम अहमद, अजय कुमार पासवान, वीकेश कुमार यादव, भुट्टो अहमद, रवि कुमार पासवान, भानु पासवान, रोकसार अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: 1995 से बीजेपी का अभेद्य किला है बांकीपुर, जानिए 1957 से लेकर अब तक कौन-कौन बना विधायक
