गोपालगंज सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, चिकित्सा, सड़क और विदेश संबंधी समस्याओं पर हुई सुनवाई

Gopalganj News : गोपालगंज के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं. चिकित्सा सहायता, विदेश यात्रा और सड़क निर्माण से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिससे लोगों में संतोष दिखा.

Gopalganj News : गोपालगंज के सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन ने शुक्रवार को अपने गोपालगंज स्थित आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे. सांसद ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

कई प्रखंडों से पहुंचे फरियादी

जनता दरबार में विजयीपुर, हथुआ, बैकुंठपुर, उचकागांव, गोपालगंज, कुचायकोट, मांझा, बरौली, सिधवलिया, भोरे, फुलवरिया और कटेया प्रखंडों के लोग शामिल हुए. लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं.

चिकित्सा सहायता, सड़क और विदेश संबंधी मामलों पर हुई चर्चा

जनता दरबार में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के तहत इलाज, विदेश से संबंधित समस्याएं, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा एम्स, पीजीआई लखनऊ सहित अन्य बड़े अस्पतालों में बेहतर इलाज की व्यवस्था से जुड़े मामले सामने आए. कई गंभीर मरीजों के परिजनों ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और रेफरल प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग भी सांसद के समक्ष रखी.

अधिकारियों से की बात, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों और अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क किया. कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा.

त्वरित सुनवाई से लोगों ने जताया संतोष

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं की त्वरित सुनवाई और तत्काल पहल के लिए सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के प्रति आभार व्यक्त किया. लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके मामलों का शीघ्र समाधान होगा.

Also Read : बोधगया फोरलेन हादसे में बड़ा खुलासा, ट्रक की रॉन्ग साइड एंट्री बनी चार युवकों की मौत की वजह



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >