शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण: घर से निकली पर स्कूल नहीं पहुंची छात्रा, 3 लोगों पर नामजद केस

श्रीपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा स्कूल के लिए निकली, लेकिन घर नहीं लौटी. परिजनों ने शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है.

Minor Abduction: श्रीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है. छात्रा रोज की तरह घर से पास के हाई स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी.

स्कूल पहुंची ही नहीं छात्रा

छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों से जानकारी ली. शिक्षकों ने बताया कि छात्रा उस दिन विद्यालय आई ही नहीं थी. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

काफी तलाश के बाद छात्रा की मां ने श्रीपुर थाने में लिखित शिकायत दी. शिकायत में पड़ोसी गांव की एक महिला समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है. मां ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने शादी की नीयत से उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है.

छात्रा की बरामदगी में जुटी पुलिस

श्रीपुर थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Also Read: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच बेहोश होकर रोड पर गिरी छात्रा, दौड़ी-दौड़ी पहुंचीं SDPO कोमल मीणा और खुद उठाया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >