गोपालगंज: मीरगंज में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

गोपालगंज के मीरगंज में चनावे गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर रेफर किए गए।

Gopalganj News : मीरगंज थाना क्षेत्र के चनावे गांव के समीप शुक्रवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों को गोरखपुर रेफर कर दिया.

एक बाइक पर सवार होकर काम के लिए जा रहे थे दो युवक

घायलों में तरैया सुजान थाना क्षेत्र के बाग खास गांव निवासी भागवत यादव के 22 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार यादव और सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर विशुनपुर गांव निवासी राम चंदेश्वर यादव के 25 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर यादव शामिल हैं. दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मीरगंज स्थित पावर प्लांट में काम करने के लिए जा रहे थे.

दूसरी बाइक से लौट रहा था युवक

वहीं, दूसरी बाइक पर सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के महबूब छपरा गांव निवासी मैनुद्दीन आलम का पुत्र डब्लू आलम सवार था. बताया गया कि डब्लू आलम किसी काम से गोपालगंज आया था. काम पूरा करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान चनावे गांव के समीप दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी.

टक्कर के बाद सड़क पर गिरकर हुए घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस ने शुरू की घटना की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >