गोपालगंज में ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ससुराल आए 25 वर्षीय गुड्डू महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मांझा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है.

Gopalganj News : मांझा थाना क्षेत्र के बथुआ बली टोला में ससुराल आये एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतक की पहचान सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद आशा महतो के टोला निवासी केदार महतो के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू महतो के रूप में हुई है. वह जम्मू-कश्मीर में मजदूरी करता था और करीब 10 दिन पहले ही घर लौटा था.

विश्वकर्मा पूजा पर परिवार के साथ आया था ससुराल

परिजनों के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुड्डू महतो परिवार के साथ अपने ससुराल बथुआ बली टोला आया था. सोमवार की सुबह उसके बड़े भाई के मोबाइल पर फोन कर गुड्डू की मौत की सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन आनन-फानन में ससुराल पहुंचे.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद मांझा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों और ससुराल पक्ष से पूछताछ

पुलिस मृतक के परिजनों और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही है. मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >