नीट में सफल हुई महिमा, डॉक्टर बन समाजसेवा का सपना

गोपालगंज की बेटी महिमा कौशिक ने नीट परीक्षा पास कर परिवार का नाम रोशन किया है। डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना महिमा का मुख्य लक्ष्य है। जानिए उनकी सफलता की कहानी।

Gopalganj News : बैकुंठपुर प्रखंड के हमीदपुर गांव की बेटी महिमा कौशिक ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है. वह छपरा सदर अस्पताल के सेवानिवृत्त उपाधीक्षक डॉ. शंभूनाथ सिंह एवं पूनम रानी सिंह की भतीजी हैं. महिमा के पिता अभिमन्यु सिंह और माता संगीता सिंह ने बताया कि उसकी मेहनत और परिवार के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि मिली है. महिमा ने कहा कि नियमित अध्ययन और समर्पण से सफलता हासिल हुई है. भविष्य में डॉक्टर बनकर चिकित्सा क्षेत्र के माध्यम से समाजसेवा करना उसका लक्ष्य है. महिमा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं. उनके बड़े भाई आदित्य कौशिक ने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया है, जबकि छोटे भाई कुशाग्र सिंह सैनिक स्कूल, गोपालगंज में अध्ययनरत हैं. महिमा की सफलता पर परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी जतायी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suresh rai

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >