लायंस क्लब गोपालगंज को मिला नया नेतृत्व, डॉ. विशाल कुमार बने अध्यक्ष, शपथ ग्रहण समारोह में कई अहम घोषणाएं

Lions Club Gopalganj : लायंस क्लब गोपालगंज के 27वें इंस्टॉलेशन समारोह में नए पदाधिकारियों ने शपथ ली. डॉ. विशाल कुमार अध्यक्ष और डॉ. सुनील कुमार सचिव चुने गए.

Lions Club Gopalganj : गोपालगंज शहर के एक मैरेज हॉल में शुक्रवार की देर शाम लायंस क्लब गोपालगंज का 27वां इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया गया. समारोह में नए सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया. कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 322ई की जिला पाल संगीता नंदा और उप जिला पाल (द्वितीय) गीता शर्मा की मौजूदगी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.

डॉ. विशाल कुमार ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नए सत्र के लिए डॉ. विशाल कुमार ने अध्यक्ष, डॉ. सुनील कुमार ने सचिव और डॉ. प्रवीण त्रिपाठी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली. अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया.

सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने का आह्वान

जिला पाल संगीता नंदा ने कहा कि लायंस क्लब सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना से कार्य करने वाला संगठन है. उन्होंने नए पदाधिकारियों से जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपील की.

चार नए सदस्यों का क्लब में हुआ स्वागत

समारोह के दौरान क्लब में चार नए सदस्यों को भी शामिल किया गया. डॉ. निलय चंद्र रॉय, डॉ. राहुल रंजन, स्नेह विकास और ब्रज पांडेय ने सदस्यता ग्रहण की. क्लब की ओर से सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें सामाजिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया.

नई योजनाओं की रूपरेखा भी हुई प्रस्तुत

कार्यक्रम में बीते सत्र के दौरान किए गए सामाजिक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. साथ ही नए सत्र में आयोजित होने वाले वार्षिक सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रमों की रूपरेखा भी सदस्यों के सामने रखी गई. समारोह में पूर्व जिला पाल प्रकाश नंदा, डॉ. जीएम झा, डॉ. शमीम परवेज, शशि बी. गुप्ता, डॉ. आर. तबस्सुम, संजीव कुमार पिंकी सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे. लायंस क्लब सीवान, मीरगंज और थावे के सदस्य भी अतिथि के रूप में शामिल हुए.

Also Read : गोपालगंज : नवोदय विद्यालय में गूंजा सेवा और अनुशासन का संदेश, विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर छात्रों ने लिया संकल्प


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >