JDU MLA अनंत सिंह को कोर्ट से राहत, वायरल अश्लील वीडियो के मामले में गिरफ्तारी पर रोक

Anant Singh: मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से राहत मिल गई है. उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है. सोमवार को अश्लील गाने पर हथियार लहराकर ठुमका लगाने के मामले में सुनवाई हुई.

Anant Singh: (गोपालगंज से सत्येंद्र पांडेय की रिपोर्ट)
मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह पर दर्ज एफआईआर मामले में आज सुनवाई हुई. इसके बाद अनंत सिंह को राहत मिली है. एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है. लेकिन सिंगर गुंजन सिंह और अन्य को राहत नहीं मिली. अब इस मामले में 30 मई को अगली सुनवाई होगी.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या-क्या हुआ?

सुनवाई के दौरान कोर्ट में वायरल वीडियो को देखा गया. इतना ही नहीं, कोर्ट में गुंजन सिंह का गाना ‘जजवे के खरीद लेब’ को भी दिखया गया. लेकिन इस गाने के पुराना होने की बात कही गई. कोर्ट के समक्ष बचाव पक्ष से पटना हाइकोर्ट के वकील कुमार हर्षवर्द्धन, वरीय अधिवक्ता राजेश पाठक ने पक्ष रखते हुए कहा कि वायरल वीडियो को देखने से स्पष्ट है कि विधायक अनंत सिंह का कोई दोष नहीं है.

कोर्ट में वकील ने यह भी बताया कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन पर प्राथमिक दर्ज कराई गई है. वीडियो के साथ छेड़छाड़ भी किया गया है. वीडियो में कहीं भी अश्लील मुजरा नहीं दिख रहा है. अश्लील गीत के साथ जिस वीडियो को वायरल किया गया, वहां अनंत सिंह थे भी नहीं. उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई.

जबकि अभियोजन पक्ष से जिला लोक अभियोजक देव वंश गिरी उर्फ भानु गिरी ने कोर्ट को बताया कि मीरगंज थाना इलाके के सेमराव गांव में कुख्यात रहे गुड्डू राय के घर जनेऊ के कार्यक्रम में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. उनके साथ गायक गुंजन सिंह भी थे.

2 और 3 मई को वीडियो हुआ था वायरल

पुलिस के अनुसार, 2 और 3 मई को सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में प्रतिबंधित हथियार होने की आशंका जताई है. जिसकी जांच अभी पुलिस कर रही है. अभियोजन की तरफ से कोर्ट को यह भी बताया गया कि वायरल वीडियो को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है, ताकि वीडियो और हथियारों की प्रामाणिकता की पुष्टि हो सके.

9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद विधायक अनंत सिंह को राहत दिया. जबकि गायक गुंजन सिंह को किसी तरह की राहत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया. इस मामले में मीरगंज थाने में विधायक अनंत सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Also Read: लालू प्रसाद के पोते के बर्थडे का इनविटेशन कार्ड चर्चा में, बच्चे का नाम लिखा ‘इराज लालू यादव’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >