गोपालगंज के हथुआ जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग, सांसद आलोक कुमार सुमन को सौंपा गया मांग पत्र

Gopalganj News: मीरगंज के नागरिक अधिकार मंच ने गोपालगंज के सांसद आलोक कुमार सुमन को मांग पत्र सौंपा. पंचदेवरी से पटना तक नई रेल सेवा, नई मेमू ट्रेन और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई.

Gopalganj News: मीरगंज नागरिक अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने गोपालगंज के सांसद आलोक कुमार सुमन से मुलाकात कर हथुआ जंक्शन पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें सांसद के समक्ष रखीं.

इन रेल सुविधाओं की उठाई मांग

प्रतिनिधिमंडल ने पंचदेवरी से पटना तक नई रेल सेवा शुरू करने और पंचदेवरी तक रेल लाइन का विस्तार करने की मांग की. इसके अलावा 18181/18182 टाटानगर–थावे एक्सप्रेस. 15133/15134 अमृत भारत एक्सप्रेस तथा 15135/15136 अमृतसर–छपरा एक्सप्रेस का हथुआ जंक्शन पर नियमित ठहराव सुनिश्चित करने की मांग भी रखी.

नई मेमू ट्रेन और पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव की मांग

मांग पत्र में गोरखपुर–सीवान और थावे–सीवान पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव करने. सीवान–गोपालगंज के बीच नई मेमू ट्रेन चलाने तथा भविष्य में इस रेलखंड से गुजरने वाली सभी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का हथुआ जंक्शन पर नियमित ठहराव सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल रही.

रेल मंत्रालय के समक्ष उठाए जाएंगे मुद्दे

सांसद आलोक कुमार सुमन ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और कहा कि यात्रियों की समस्याओं तथा जनहित से जुड़े इन मुद्दों को रेलवे मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हथुआ जंक्शन के विकास और रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.

Also Read: आज की तस्वीरें: अभिषेक बंटी ने BJP कैंडिडेट नीरज सिन्हा को लगाया गले, शिक्षा मंत्री ने किया स्कूल का निरीक्षण, देखिए 5 खास तस्वीरें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >