गोपालगंज: देवघर जाने वाले कांवरियों की सेवा में तिलैया में लगा ‘हरिओम कांवरिया सेवा शिविर’

कटोरिया-तिलैया मार्ग पर हरिओम कांवरिया सेवा शिविर शुरू हुआ है। यहाँ कांवरियों के लिए भोजन, पानी और चिकित्सा की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

गोपालगंज: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की ओर से देवघर जाने वाले श्रद्धालु कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से ‘हरिओम कांवरिया सेवा शिविर’ का आयोजन किया गया है. कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शिविर कटोरिया से करीब पांच किलोमीटर आगे तिलैया मार्ग पर स्थापित किया गया है.

शिविर में कांवरियों के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गयी है. लंबी पैदल यात्रा के दौरान किसी कांवरिया की तबीयत खराब होने पर प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था भी की गयी है. इससे यात्रा के दौरान थकान और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी.

पूरे सावन माह श्रद्धालुओं की सेवा

राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु लंबी और कठिन यात्रा करते हैं. ऐसे में कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है. सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने शिवभक्त कांवरियों से अपील की कि यात्रा के दौरान तिलैया मार्ग पर स्थित ‘हरिओम कांवरिया सेवा शिविर’ का लाभ उठाएं. उन्होंने कहा कि सेवा, सहयोग और मानवता की भावना से संचालित यह शिविर पूरे सावन माह तक लगातार श्रद्धालुओं की सेवा के लिए समर्पित रहेगा.

शिविर में कांवरियों के लिए भोजन, पानी, विश्राम और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहने से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >