Scorpio को छत पर चढ़ाने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन, गोपालगंज का VIDEO देख लोग बोले- ऐसी पार्किंग पहली बार देखी

Gopalganj Scorpio Viral Video:बिहार के गोपालगंज से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोरों से बचाने के लिए महिंद्रा Scorpio को क्रेन की मदद से सीधे घर की छत पर पहुंचाया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Gopalganj Scorpio Viral Video: बिहार के गोपालगंज से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो में महिंद्रा Scorpio को क्रेन की मदद से सीधे घर की छत पर पहुंचाते हुए देखा जा रहा है. भारी-भरकम SUV को पहले क्रेन से उठाया गया और फिर बेहद सावधानी के साथ दो मंजिला मकान की छत पर उतार दिया गया. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

चोरी से बचाने के लिए छत पर पहुंचाई गई Scorpio

मामला मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां रहने वाले मनोज यादव के घर हाल ही में नई Scorpio Classic आयी थी. बताया जाता है कि मनोज यादव इजरायल में नौकरी करते हैं और परिवार में पति-पत्नी रहते हैं.

मनोज यादव के विदेश जाने के बाद Scorpio की देखभाल के लिए एक ड्राइवर रखा गया था. कुछ समय बाद ड्राइवर के भी विदेश चले जाने के बाद गाड़ी की सुरक्षा को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार, गाड़ी को चोरी से बचाने और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उसे घर की छत पर रखने का फैसला लिया गया.

क्रेन से हवा में उठी लाखों की SUV

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि क्रेन Scorpio को जमीन से उठाकर धीरे-धीरे ऊपर ले जा रही है. इसके बाद वाहन को मकान की दूसरी मंजिल की छत पर बेहद सावधानी से उतारा जाता है.

भारी-भरकम SUV को इस तरह घर की छत पर पहुंचाने का वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों के साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं. वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

किसी ने कहा अनोखी पार्किंग, तो किसी ने उठाये सवाल

Scorpio को छत पर रखने के फैसले को कुछ लोग गाड़ी की सुरक्षा का अनोखा तरीका बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस बात को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि इतनी भारी गाड़ी को मकान की छत पर रखने से उसकी संरचना पर कितना भार पड़ेगा.

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है. हालांकि गाड़ी को छत पर रखने के पीछे स्थानीय लोगों द्वारा बतायी जा रही वजह की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

गोपालगंज का VIDEO सोशल मीडिया पर चर्चा में

Scorpio को क्रेन से छत पर चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो में जिस तरह SUV हवा में लटकी नजर आती है, वह लोगों का ध्यान खींच रहा है. सामान्य तौर पर कारों को गैराज या पार्किंग में खड़ा किया जाता है, लेकिन गोपालगंज के इस मामले में सुरक्षा के लिए छत को ही पार्किंग बना देने की चर्चा है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में मां ने गलत संगत छोड़ने को कहा तो घर से निकला किशोर, फिर नहीं लौटा, पुलिस तलाश में जुटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >