गोपालगंज में एनएच-531 पर सड़क सुरक्षा होगी और मजबूत, एक सप्ताह में बनेंगी रंबल स्ट्रिप्स

गोपालगंज में NH-531 पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने बंजारी से जिगना ढाला तक रंबल स्ट्रिप्स लगाने का निर्णय लिया है। जानें पूरी खबर।

- बंजारी से जिगना ढाला तक परिवहन विभाग व एनएचएआइ की संयुक्त जांच, दुर्घटना रोकने पर जोर- सर्विस रोड के पास सुरक्षा उपाय बढ़ाने का निर्णय, लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील

फोटो-2003- एनएच-531 पर निरीक्षण करते अधिकारी गोपालगंज से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

प्रतिनिधि, गोपालगंज.जिले में एनएच-531 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को परिवहन विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों ने बंजारी से जिगना ढाला तक संयुक्त निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया गया और दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपायों को लेकर चर्चा की गयी. संयुक्त निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने निर्णय लिया कि सर्विस रोड के समीप सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह के भीतर रंबल स्ट्रिप्स (स्पीड ब्रेकर) का निर्माण कराया जायेगा. अधिकारियों का मानना है कि इससे वाहनों की गति नियंत्रित होगी और दुर्घटनाओं की आशंका में कमी आयेगी. साथ ही आम लोगों, विशेषकर सर्विस रोड का उपयोग करने वाले राहगीरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी.

----------------------------------------\

सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व भी \

निरीक्षण के दौरान सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी राजू कुमार, परिवहन विभाग के निशांत कुमार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी तथा सेफ्टी फाउंडेशन के हेलमेटमैन शाहिद मौजूद रहे. अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य पहलुओं की भी समीक्षा की और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर बल दिया. हेलमेटमैन शाहिद ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाकर ही सड़क दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से कम किया जा सकता है. उन्होंने लोगों से सुरक्षित यातायात व्यवस्था के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.-------------------------------

\

सड़क सुरक्षा के लिए रखें इन बातों का ध्यान :\-दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें.

-चरपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें.-निर्धारित गति सीमा का पालन करें.

-वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें.-शराब पीकर वाहन चलाने से बचें.

-सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग और यातायात संकेतों का पालन करें.-ओवरटेक केवल सुरक्षित स्थान पर ही करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >