पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग बनी जान का दुश्मन, गोपालगंज में युवक पर चाकू से हमला

Gopalganj News: गोपालगंज में मोबाइल रिकॉर्डिंग से नाराज़ पत्नी पक्ष के लोगों पर हमला कराने का आरोप, युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के तुरकाना पुल के पास की है, जहां गुरुवार को चाकू से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

पत्नी की बातचीत को लेकर चल रहा था विवाद

बताया जाता है कि हथुआ थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी उमेश शाह के पुत्र विवेक शाह का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था. विवाद की वजह यह थी की पत्नी का किसी अन्य युवक से फोन पर बातचीत होता था. इसी बीच विवेक शाह ने पत्नी की बातचीत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जिससे विवाद और बढ़ गया.

पत्नी पक्ष पर धमकी देने का आरोप


आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद विवेक शाह को देख लेने की धमकी दी गई. गुरुवार को जब विवेक शाह गोपालगंज में वकील से मिलने जा रहे थे, तभी तुरकाना पुल के पास दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोक लिया. हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रही है.घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस में लिखित शिकायत देने की बात कही. फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है.वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नई ट्रांसफर पॉलिसी को 17 जून को मिल सकती है मंजूरी, इस तरह मिलेंगे शिक्षकों को नए स्कूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >