गोपालगंज में साइकिल से 4.9KG गांजा ले जाते तस्कर पकड़ाया, दो साथी भी गिरफ्तार

Gopalganj News : गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइकिल सवार तस्कर को 5.900 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में 2 अन्य तस्कर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Gopalganj News : (मनीष राज) सिधवलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइकिल सवार तस्कर को 5.900 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में 2 अन्य तस्कर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति साइकिल से गांजा लेकर शेर बाजार से जामो की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर शेर टोला भोजहाता स्थित छठी माई स्थान के पास वाहन जांच शुरू की गई.

संदिग्ध साइकिल सवार से हुआ खुलासा

जांच के दौरान एक संदिग्ध साइकिल सवार को रोका गया. तलाशी में उसके पास से 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ. आरोपी की पहचान सिवान जिले के हरिहरपुर कला निवासी सकलदेव सिंह के रूप में हुई.

छापेमारी में दो और गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर सुरेन्द्र कुमार और सुमित कुमार को भी पकड़ा. उनके घर से 1 किलो गांजा बरामद हुआ. इस तरह कुल 5.900 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया.

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. मामले में अन्य तस्करों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है.

Also Read : गोपालगंज में मुस्लिम समाज का पैदल मार्च, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और बूचड़खाने बंद करने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >