आस्था का नया केंद्र बनेगा विशेषरपुर, तेजी से बन रहा शिव-शक्ति मंदिर

Gopalganj News : विशेषरपुर में भव्य मंदिर निर्माण को मिला जनसहयोग, दुर्गापूजा तक पूरा करने की तैयारी

गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट
Gopalganj News : बरौली प्रखंड के विशेषरपुर में शिव-शक्ति मंदिर का निर्माण तेज हो गया है. मंदिर में महादेव के साथ मां काली की विग्रह की स्थापना किया जाना है. मंदिर के निर्माण होने के साथ ही यह आस्था का एक बड़ा केंद्र होगा. शिव व शक्ति मंदिर के निर्माण होने से इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अबतक इलाके के लोगों को कोसों दूर जाकर पूजा करना पड़ता था. अब यहां मंदिर के बनने से लोगों को पूजा, अराधना, उपासना व साधना आसान हो जायेगा.

ग्रामीणों की एकजुटता से साकार हो रहा शिव-शक्ति मंदिर का सपना

मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए कोलकाता के नवसंध्या के सबिता झुनझुनवाला, सुशीला तोषनिवाल, संतोष जालान व अन्य सदस्यों का सहयोग प्राप्त है. गांव व जवार के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से मंदिर अब छत की ढलाई तक पहुंच गया है. मंदिर के निर्माण के लिए एलबी महतो के नेतृत्व में ग्रामीण दिन-रात एकजुट होकर मंदिर के निर्माण में जुटे है. दुर्गापूजा के पूर्व मंदिर का निर्माण कार्य को पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है.

Also Read : राजेंद्र नगर बस स्टैंड की जमीन कब्जाने का मामला, गोपालगंज कोर्ट में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >