समीर सौरभ बने गोपालगंज के नए जिलाधिकारी, 2019 बैच के IAS अधिकारी संभालेंगे जिले की कमान

Gopalganj News: 2019 बैच के IAS अधिकारी समीर सौरभ को गोपालगंज का नया जिलाधिकारी एवं जिला दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे कम्फेड के प्रबंध निदेशक थे.

Gopalganj News: (मनीष राज) बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2019 बैच के अधिकारी समीर सौरभ को गोपालगंज का नया जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया है. सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें अगले आदेश तक गोपालगंज के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है.

कम्फेड के प्रबंध निदेशक थे समीर सौरभ

समीर सौरभ इससे पहले पटना स्थित कम्फेड में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे. प्रशासनिक कार्यों में उनके अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें गोपालगंज जिले की जिम्मेदारी सौंपी है.

जिला दण्डाधिकारी की भी मिली जिम्मेदारी

सरकार के आदेश के अनुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत समीर सौरभ को गोपालगंज का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है. अब जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की जिम्मेदारी भी उनके नेतृत्व में संचालित होगी.

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

नए जिलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक पारदर्शिता, जन शिकायतों के त्वरित समाधान तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर रहने की संभावना है.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >