Gopalganj News : शहर में शुरू हो गया नेशनल स्वच्छता सर्वे, टीम के अधिकारियों ने लोगों से पूछे सवाल

Gopalganj News : शहर की सफाई व्यवस्था का सर्वे करने पहुंची केंद्रीय सर्वे टीम ने शहर के बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था जांची. स्वच्छता को परखा.

गोपालगंज. शहर की सफाई व्यवस्था का सर्वे करने पहुंची केंद्रीय सर्वे टीम ने शहर के बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था जांची. स्वच्छता को परखा. केंद्र से आने वाले लोकेशन पर पहुंचकर तस्वीरों को भी अपलोड किया. अपने शहर की स्वच्छता की सर्वे करने पहुंची टीम ने अपने शहरियों से सवाले भी पूछा.

लोगों से सूखे व गीले कचरे को लेकर की गयी पूछताछ

टीम के अधिकारियों ने शहरवासियों से कचरा प्रबंधन और स्वच्छता जागरूकता से जुड़े सवाल पूछे हैं, जिसमें युवाओं और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किये गये हैं. रिहायशी इलाके में जाकर लोगों से सूखे कचरा व गीले कचरा को लेकर पूछताछ की. कचरा उठाने के लिए समय पर आती है नगर परिषद की गाड़ी या नही. सार्वजनिक शौचालयों में सफाई, साबुन, ब्लीचिंग पाउडर व सफाई के इंतजामों को परखने के साथ ही उसके तस्वीरों को भी साइट पर अपलोड किया.

कचरा डंपिंग व कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की होगी जांच

पांच सदस्यीय टीम ने शहर में पार्कों, शौचालयों, गलियों, सरकारी भवनों में सफाई व्यवस्था काे देखा. वहीं कचरे का उठान, कचरा डंपिंग व कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की भी जांच की होनी है. टीम अगले दो दिनों तक गोपालगंज में ही रहेगी. यहां आने से पहले टीम मीरगंज में भी स्वच्छ सर्वेक्षण कर चुकी है. वहीं टीम को किस वार्ड में सफाई व्यवस्था जांचनी है, इसके लिए उनके अधिकारियों की तरफ से उन्हें निर्देश दिये जायेंगे. वार्डों के अलावा मुख्य मार्गों पर सफाई व्यवस्था देखी जायेगी. शुक्रवार को आमजनों से सफाई व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया जायेगा. टीम को सहयोग में खुद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे, सीटी मैनेजर रविरंजन, राहुल मिश्र, प्रमोद कुमार जुटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >