Gopalganj News: जन सुराज का हल्ला बोल, सरकार पर लगाया युवाओं और महिलाओं से विश्वासघात का आरोप, ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ शुरू

Gopalganj News: जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय प्रसाद ने एनडीए सरकार के वादों को बताया खोखला, कहा जमीन पर कहीं नहीं दिख रहा विकास कार्य

Gopalganj News: (संजय कुमार) गोपालगंज जिले से जन सुराज पार्टी का बिहार नवनिर्माण अभियान” के नए चरण की शुरुआत हो रही है. जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बिहार सरकार पर युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय प्रसाद ने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा चुनाव के समय जनता से किए गए बड़े-बड़े वादे आज जमीन पर कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं.

बिहार का युवा बेरोजगारी और पलायन के लिए मजबूर

सरकार ने 5 साल में 1 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था. इसका मतलब था कि प्रतिदिन लगभग 5476 युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था. सरकार बनने के 6 महीने बाद तक लगभग 9.85 लाख नौकरियां मिल जानी चाहिए थी, लेकिन आज भी बिहार का युवा बेरोजगारी और पलायन के लिए मजबूर है. बिहार में केवल 25% मजदूरों को राज्य में काम मिल पा रहा है, जबकि 71% मजदूर रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं. यह सरकार की रोजगार नीति की सबसे बड़ी विफलता है.

कानून व्यवस्था का हाल बेहद खराब

वहीं,जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ विनोद कुमार सिंह ने राज्य में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का हाल बेहद खराब है. लगातार बढ़ती हत्या, दुष्कर्म और आपराधिक घटनाओं ने बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बेटियों की सुरक्षा के दावे पूरी तरह खोखले

नीट छात्रा हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए जिला अध्यक्ष अल्प संख्यक मेराजुद्दीन तासना ने कहा कि मामले में समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण आरोपियों को जमानत मिलना बिहार सरकार की बड़ी विफलता है. बेटियों की सुरक्षा के दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं. कोषाध्यक्ष केके मिश्र ने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहार की जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और जनता के साथ कहीं भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि चुनाव का परिणाम कुछ भी रहा हो लेकिन जन सुराज पार्टी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटने वाली है.

Also Read: दहेज की लोभी ने शादी के महज 9 महीने बाद विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की, फिर जहर देकर हत्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >