गोपालगंज में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी, सभी केंद्रों के प्रदर्शन की गहन समीक्षा

Gopalganj News:गोपालगंज में जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी केंद्रों के प्रदर्शन की गहन समीक्षा की गई और सुधार के निर्देश दिए गए.

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिला समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए विस्तृत समीक्षा की गई.

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. बीरेंद्र प्रसाद सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

मई 2026 की योजनाओं और कार्यक्रमों की हुई बिंदुवार समीक्षा

बैठक के दौरान मई 2026 माह में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट को बिंदुवार परखा और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए.

BHAVYA, HMIS और टीकाकरण पर विशेष फोकस

जिलाधिकारी ने BHAVYA, HMIS, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण, एनसीडी, आईडीएसपी, आरबीएसके और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम सहित सभी प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति का आकलन किया.

उन्होंने विशेष रूप से इन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया

  • योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन
  • रिपोर्टिंग की गुणवत्ता और समयबद्धता
  • टीकाकरण की उपलब्धि
  • क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति

स्वास्थ्य संस्थानों की रैंकिंग और सेवाओं की समीक्षा

समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों की रैंकिंग, ओपीडी सेवाएं, मरीजों के प्रतीक्षा समय, संस्थागत प्रसव, सी-सेक्शन और एएनसी पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों की सराहना की गई, जबकि कमजोर प्रदर्शन करने वाले केंद्रों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए.

गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सेवाओं पर प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना, नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच हर लाभार्थी तक पहुंचाना अनिवार्य है.

नियमित मॉनिटरिंग और सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, समय पर रिपोर्टिंग और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रदर्शन में सुधार अनिवार्य है, ताकि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >