Gopalganj News: गोपालगंज में सीएनजी संकट गहराया, चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में पंपों पर घंटों कतार के बाद भी नहीं मिल रही CNG, डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में इन दिनों सीएनजी संकट गहराता जा रहा है. सीएनजी चालित वाहनों के चालकों को गैस नहीं मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शहर और आसपास के सीएनजी पंपों पर गैस की खेप पहुंचते ही कुछ ही घंटों में खत्म हो जा रही है, जिसके कारण वाहन चालकों को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.

रोजी-रोटी का संकट खड़ा

स्थिति ऐसी हो गई है कि कई चालकों को बिना गैस भरवाए ही वापस लौटना पड़ रहा है. इससे ऑटो, टैक्सी और अन्य सीएनजी वाहनों से जुड़े लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. वाहन चालकों का कहना है कि गैस की कमी के कारण उनकी आमदनी बुरी तरह प्रभावित हो रही है.

चालकों के अनुसार, सुबह से ही पंपों पर लंबी लाइन लग जाती है, लेकिन सीमित आपूर्ति होने के कारण सभी वाहनों को गैस नहीं मिल पाती. कई बार घंटों इंतजार के बाद भी निराश होकर लौटना पड़ता है. इससे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है.

डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य

हालांकि जिले में डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है. पेट्रोल पंपों पर किसी तरह की किल्लत नहीं देखी जा रही है. इसके बावजूद सीएनजी की लगातार कमी लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है.

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन एवं संबंधित कंपनियों से जल्द पर्याप्त मात्रा में सीएनजी उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों और वाहन चालकों को राहत मिल सके.

Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >