गोपालगंज में चकिया हाईस्कूल को मिली इंटर की पढ़ाई की स्वीकृति, ग्रामीण छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

Gopalganj News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने चकिया हाईस्कूल, गोपालगंज को सत्र 2026-28 से इंटरमीडिएट (साइंस व आर्ट्स) की पढ़ाई शुरू करने की स्वीकृति दी. 240 सीटों पर नामांकन होगा, जिससे ग्रामीण छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी.

(गोपालगंज से अजीत कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट)

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित स्व रामनंदन लाल उच्च विद्यालय चकिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय को सत्र 2026-28 से उच्च माध्यमिक स्तर की पढ़ाई संचालित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. अब इस विद्यालय में साइंस और आर्ट्स दोनों संकायों में नामांकन शुरू होगा.

स्पॉट नामांकन के निर्देश जारी 240 सीटों पर होगा दाखिला

विद्यालय में इंटर की पढ़ाई शुरू होने के साथ ही स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया लागू की जाएगी.

  • साइंस संकाय में 120 सीटें
  • आर्ट्स संकाय में 120 सीटें

कुल मिलाकर 240 विद्यार्थियों को प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में नामांकन का अवसर मिलेगा इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा.

ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

अब तक इस क्षेत्र के विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं को इंटर की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता था जिससे काफी कठिनाई होती थी.

  • इंटर की पढ़ाई शुरू होने से
  • ग्रामीण छात्रों को नजदीक ही शिक्षा मिलेगी
  • छात्राओं की पढ़ाई जारी रखने में आसानी होगी
  • ड्रॉपआउट की समस्या में कमी आएगी

स्थानीय लोगों में इस निर्णय को लेकर खुशी का माहौल है.

जांच रिपोर्ट के बाद मिली स्वीकृति

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रत्नेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षा की स्वीकृति के लिए आवेदन किया गया था.

इसके बाद जिला स्तर पर गठित टीम ने विद्यालय की जांच की जिसमें आधारभूत संरचना शैक्षणिक व्यवस्था प्रयोगशाला लाइब्रेरी और उपलब्ध संसाधनों का मूल्यांकन किया गया.

जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेजी गई जिसके बाद समिति ने स्वीकृति प्रदान कर दी.

वित्तरहित होते हुए भी उत्कृष्ट व्यवस्था का उदाहरण

चकिया हाईस्कूल एक वित्तरहित विद्यालय है इसके बावजूद इसकी व्यवस्थाएं अन्य कई उच्च विद्यालयों के लिए उदाहरण बनी हुई हैं.

  • विद्यालय में
  • आधुनिक लैब
  • समृद्ध लाइब्रेरी
  • स्मार्ट क्लास सुविधा
  • सुसज्जित कक्षाएं
  • बेहतर कैंपस व्यवस्था

इन्हीं सुविधाओं को देखते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति दी है

1980 में हुई थी विद्यालय की स्थापना

यह विद्यालय 23 अक्टूबर 1980 को स्वतंत्रता सेनानी स्व रामनंदन लाल की स्मृति में उनके पुत्र समाजसेवी स्व मदन मोहन प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा स्थापित किया गया था.

स्थापना के समय से ही यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाता आ रहा है.

विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल

इंटर की स्वीकृति मिलने के बाद विद्यालय परिवार अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है लोगों का कहना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा को नया आधार मिलेगा.

बोले प्रधानाध्यापक

प्रधानाध्यापक रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थापक ने जिस उद्देश्य से इस विद्यालय की स्थापना की थी वह अब पूरा होते हुए नजर आ रहा है. विद्यालय की पूरी टीम इस उपलब्धि से बेहद खुश है और आगे बेहतर शिक्षा देने के लिए पूरी तरह समर्पित है.

Also Read: गोपालगंज: उचकागांव में जलजमाव के कारण टूटकर जर्जर हुई अंडरपास की पीसीसी सड़क, हादसों को दे रहा न्योता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >