Gopalganj News: स्थानीय थाना क्षेत्र के गौसिया डुमरिया गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
बंगले पर काम के दौरान हुआ विवाद
इस संबंध में गांव निवासी शिवाजी सिंह ने मांझा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि वह अपने बंगले में खंभा बदलने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान गांव के ज्योति शर्मा, ओलंपिक शर्मा, अनूप शर्मा, आशीष शर्मा समेत आठ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे.
लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर सभी आरोपितों ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद उनकी शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.
एक आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने नामजद आरोपित ज्योति शर्मा को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान
