हरतालिका तीज को लेकर गोपालगंज बाजार में बढ़ी रौनक, साड़ी-चूड़ी से शृंगार और पूजा सामग्री तक की बढ़ी मांग

गोपालगंज में हरतालिका तीज पर्व को लेकर बाज़ारों में रौनक लौट आई है. सुहागन महिलाएँ सुबह से ही साड़ी, चूड़ी, मेहंदी और शृंगार सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं. पूजा सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ है, जो पर्व के उत्साह को दर्शाती है.

Teej Shopping: हरतालिका तीज पर्व को लेकर गोपालगंज के बाजारों में रौनक बढ़ गयी है. पर्व को लेकर सुहागन महिलाओं की खरीदारी के लिए सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ उमड़ रही है. साड़ी, चूड़ी, मेहंदी, बिंदी और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है. वहीं पूजा के लिए मिट्टी के शिव-पार्वती, पूजन थाली और अन्य सामग्री की बिक्री भी तेज हो गयी है.

रविवार को नहाय-खाय, सोमवार को रखा जायेगा व्रत

हरतालिका तीज को लेकर महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. रविवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी, जबकि सोमवार को महिलाएं व्रत रखेंगी. पर्व को लेकर महिलाएं साड़ी से लेकर शृंगार और पूजा सामग्री तक की खरीदारी कर रही हैं.

राजस्थानी चूड़ी और डिजाइनर कपड़ों की बढ़ी मांग

इस बार बाजार में राजस्थानी चूड़ी की मांग अधिक बतायी जा रही है. महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग कंपनियों की साड़ियां खरीद रही हैं. हरे और लाल रंग के परिधान तीज के लिए खास पसंद बने हुए हैं. कुछ महिलाएं पारंपरिक साड़ी के साथ डिजाइनर सूट, राजस्थानी लहंगा और आकर्षक ड्रेस भी पसंद कर रही हैं.

मौनिया चौक से स्टेशन रोड तक बाजार गुलजार

गोपालगंज शहर के मौनिया चौक, स्टेशन रोड, थावे रोड, जनता सिनेमा रोड, कॉलेज रोड और पुरानी बाजार में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है. कपड़ा, चूड़ी, मेहंदी, शृंगार और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गयी है. दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए अलग-अलग डिजाइन और रंगों की सामग्री मंगायी है.

पूजा सामग्री की दुकानों पर भी रौनक

हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. इसे देखते हुए पूजा सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारी बढ़ गयी है. मिट्टी के शिव-पार्वती, पूजा की थाली, कलश, दीपक, रोली, अक्षत, फल और अन्य पूजन सामग्री की मांग बढ़ गयी है.

आभूषण की दुकानों पर भी पहुंच रहीं महिलाएं

तीज पर्व को लेकर सराफा बाजार में भी महिलाओं की भीड़ बढ़ी है. नवविवाहित महिलाओं के लिए मायके और ससुराल पक्ष से तीज भेजने की परंपरा के कारण आभूषणों की खरीदारी भी हो रही है. महिलाएं मंगलसूत्र, पायल, चेन, बिछिया सहित अन्य आभूषण खरीद रही हैं.

साड़ियों से लेकर चूड़ियों तक बढ़ी मांग

कपड़ा दुकानदार राधेश्याम गुप्ता के अनुसार हरे, लाल और गहरे रंग की साड़ियों की मांग अधिक है. साड़ियों के साथ डिजाइनर ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टे भी पसंद किये जा रहे हैं. दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए नई डिजाइन और रंगों की साड़ियां मंगायी हैं.

महिलाओं ने बताया, इस बार बाजार में ज्यादा वैरायटी

शहर के सरेया वार्ड नंबर एक की रहने वाली पुष्पा कुमारी ने बताया कि तीज के लिए साड़ी के साथ चूड़ी और बिंदी भी खरीदी है. बाजार में इस बार रंग और डिजाइन की काफी वैरायटी मिल रही है. वहीं सरोज देवी ने बताया कि वह परिवार की महिलाओं के लिए तीज की खरीदारी करने बाजार आयी हैं. कपड़ों के साथ पूजा सामग्री भी बाजार से ही ले रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >