गोपालगंज के गोड्डा में दुर्गा मंदिर के पास मिली नवजात बच्ची, कपड़े में लिपटी थी मासूम, पुलिस ने बचाया

गोड्डा के सरकंडा स्थित दुर्गा मंदिर के पास कचरा पेटी में एक नवजात बच्ची मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह मंदिर दर्शन करने पहुंचे लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज़ सुनी और उसे कपड़े में लिपटा पाया. सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

Newborn Baby: गोड्डा के सरकंडा स्थित दुर्गा मंदिर के समीप कचरा पेटी से एक नवजात बच्ची मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. सुबह मंदिर जाने वाले लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी. इसके बाद लोगों ने पास जाकर देखा तो कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची पड़ी हुई थी.

पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गये. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

बताया जा रहा है कि बच्ची को जन्म के कुछ घंटे बाद ही मंदिर के पास छोड़ दिया गया था. फिलहाल बच्ची स्वस्थ बतायी जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

सीसीटीवी फुटेज से बच्ची को छोड़ने वालों की तलाश

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस तरह नवजात बच्ची को लावारिस छोड़ने की घटना की निंदा की और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बच्ची को वहां छोड़ने वालों की पहचान के लिए मंदिर और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने लिया संरक्षण में

घटना की सूचना चाइल्ड लाइन और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी दी गयी. इसके बाद संबंधित वेलफेयर टीम ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया. पुलिस और संबंधित विभाग बच्ची को छोड़ने वाले व्यक्ति या लोगों की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >