ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालय में महिला सुपरवाइजर की बहाली, 29 जुलाई तक करें आवेदन

Gopalganj News : गोपालगंज के ओबीसी कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय में महिला सुपरवाइजर पद के लिए बहाली निकली है. मैट्रिक पास महिला अभ्यर्थी 29 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं. चयनित होने पर 12 से 15 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा.

Gopalganj News : प्रखंड के बनकटिया स्थित ओबीसी कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय में संचालित 'दीदी की रसोई', विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा वस्त्रों की धुलाई कार्य के अनुश्रवण के लिए एक महिला सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी. यह नियुक्ति कल्पना जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारिता समिति, चकिया के माध्यम से की जाएगी.

मैट्रिक पास महिला अभ्यर्थी कर सकेंगी आवेदन

समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार महिला सुपरवाइजर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक निर्धारित की गई है. जीविका के बीपीएम नीरजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मैट्रिक से अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाली महिला अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी.

29 जुलाई तक जमा करना होगा आवेदन

इच्छुक महिला अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन कल्पना जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारिता समिति, चकिया में जमा कर सकती हैं. समिति ने निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करने की अपील की है.

चयनित अभ्यर्थी को मिलेगा ₹12 हजार से ₹15 हजार तक मानदेय

चयनित महिला सुपरवाइजर को समिति की ओर से प्रतिमाह ₹12,000 से ₹15,000 तक मानदेय दिया जाएगा. यह सुपरवाइजर विद्यालय में संचालित 'दीदी की रसोई', परिसर की साफ-सफाई और वस्त्रों की धुलाई कार्य की नियमित निगरानी करेगी.

योग्य महिलाओं से आवेदन की अपील

समिति ने योग्य एवं इच्छुक महिला अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया समय पर पूरी कर विद्यालय में आवश्यक व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके.

Also Read : लग्ज़री कार से आए पांच बदमाश, ATM के साथ CCTV और तार भी ले गए, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने पुलिस को दी जानकारी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit dubey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >