जनसुराज की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर की गयी चर्चा

गोपालगंज. जनसुराज अभियान के तहत बिहार बदलाव संवाद शृंखला के अंतर्गत बुधवार को जिला कार्यालय में एक अहम जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया.

गोपालगंज. जनसुराज अभियान के तहत बिहार बदलाव संवाद शृंखला के अंतर्गत बुधवार को जिला कार्यालय में एक अहम जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना, बूथ स्तर तक संगठन की उपस्थिति को सशक्त बनाना और आगामी जनजागरण एवं संवाद अभियानों की रणनीति तय करना रहा है. इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों से आये प्रखंड प्रभारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में जिलाध्यक्ष राधा रमन मिश्रा, जिला महासचिव योगेंद्र शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति जयंती और जिला संयोजक अशफ़ाक़ अहमद समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में बूथ स्तर की समीक्षा, सदस्यता अभियान की स्थिति, संवाद कार्यक्रमों में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा हुई. साथ ही निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उन्हें दोबारा सक्रिय करने की रणनीति भी बनायी गयी. बैठक के अंत में बिहार बदलाव संवाद यात्राओं और जनजागरण कार्यक्रमों की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >