गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, डीएम को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज में गौ संरक्षण और सम्मान के लिए 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत संतों और गौसेवकों ने जिला अधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा. इस अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और देशव्यापी गौ हत्या पर रोक लगाना है.

Gopalganj News : देशव्यापी ''गौ सम्मान आह्वान अभियान'' के दूसरे चरण के तहत सोमवार को गोपालगंज में संतों, गौसेवकों और अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिला पदाधिकारी समीर सौरभ को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा. अभियान के माध्यम से गौ माता को ''राष्ट्रमाता'' का दर्जा देने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई.

गौ संरक्षण और सम्मान के लिए समाज को आगे आने की अपील

गोपालगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभियान के प्रदेश प्रभारी निखिल सनातनी ने कहा कि गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और करोड़ों लोगों की भावना को केंद्र सरकार तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा विषय है, जिसके लिए जनभागीदारी जरूरी है.

संतों और गौसेवकों ने डीएम को सौंपी हस्ताक्षर सामग्री

कार्यक्रम के दौरान जिले के मुख्य पुरोहित शैलेन्द्र पुरोहित उर्फ टुन्ना बाबा ने संतों, महंतों और गौसेवकों के साथ जिला पदाधिकारी को हस्ताक्षर सामग्री सौंपी. इसमें हार्ड कॉपी के साथ इलेक्ट्रॉनिक यूएसबी भी शामिल था. अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार करने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

अभियान में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में कृष्णकांत कुमार सिंह, घनश्याम पाण्डेय, दियांशु सोनी, अजय कुमार, अंशु कुमार, यश कुमार, अंकेश, प्रियांशु, राजन उपाध्याय, वैभव राज सहित बड़ी संख्या में गौसेवक, पुरोहित, विद्यार्थी और श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >