गोपालगंज: नरहवां शुक्ल में तिरंगे में लिपटा पहुंचा BSF सब-इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर, पुत्र शिवम ने दी मुखाग्नि

बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार राय का निधन, पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार। पुत्र शिवम ने दी मुखाग्नि, क्षेत्र में शोक की लहर।

Gopalganj News : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात मृत्युंजय कुमार राय (52) का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह कुचायकोट प्रखंड के नरहवा शुक्ल गांव के किनवारी टोला के निवासी थे. उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी.

बताया गया कि 18 अगस्त को घुटने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था. त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में तैनात मृत्युंजय कुमार राय का लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गये.

बीएसएफ की टुकड़ी ने दी अंतिम सलामी

बीएसएफ की टुकड़ी ने दिवंगत सब-इंस्पेक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी. भारत माता की जय और मृत्युंजय राय अमर रहें के नारों के बीच उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया. तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े.

पुत्र शिवम ने दी मुखाग्नि

मृत्युंजय कुमार राय स्व. नागेंद्र राय के तीन पुत्रों में मंझले थे. उनके पिता का निधन पिछले वर्ष मई में हुआ था. उनकी पत्नी मिथिलेश देवी का भी पूर्व में निधन हो चुका है. परिवार में अब उनका पुत्र शिवम कुमार राय है, जो पेरिस में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है.

पिता के निधन की सूचना मिलने पर शिवम गांव पहुंचे और नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी. इस भावुक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गयीं.

सेना के जवान की फाइल फोटो रोते बिलखते परिजन तथा सलामी देते बीएसएफ के जवान | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >