गोपालगंज में बाइक चोरी का खुलासा, CCTV ने खोला राज, दो गिरफ्तार, बाइक अब भी गायब

Gopalganj Bike Theft : गोपालगंज नगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. CCTV फुटेज और तकनीकी सुरागों की मदद से पुलिस दोनों तक पहुंची, लेकिन चोरी की गई मोटरसाइकिल अभी भी बरामद नहीं हो सकी है.

Gopalganj Bike Theft : गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के साथ CCTV फुटेज की मदद से दोनों तक पहुंच बनाई. पूछताछ में बाइक चोरी और उसे आगे बेचने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने दूसरी जगह छापेमारी की, लेकिन चोरी की मोटरसाइकिल अब तक बरामद नहीं हो सकी है.

वैभव होटल के पास से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस के अनुसार, सात जुलाई को नगर थाना क्षेत्र के वैभव होटल के समीप से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना मिली थी. शिकायत मिलने के बाद नगर थाना में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की गई.

बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार नितीश कुमार

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले. इसके साथ ही अन्य तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों की मदद ली गई. जांच में जयप्रकाश नगर निवासी रवि रंजन श्रीवास्तव की कथित संलिप्तता सामने आई.

थाना परिसर से रवि रंजन गिरफ्तार

साक्ष्य सामने आने के बाद पुलिस ने रवि रंजन श्रीवास्तव को थाना परिसर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की. पूछताछ के दौरान उसने चोरी की मोटरसाइकिल नीतीश कुमार को बेचने की जानकारी दी.

सीवान के नौतन से दूसरा आरोपी पकड़ा गया

रवि रंजन से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हीर मकरियार बदली में छापेमारी की. यहां से पुलिस ने नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया.

नीतीश ने भी बाइक खरीदने की बात स्वीकारी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में नीतीश कुमार ने भी चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने की बात स्वीकार की. उसने पुलिस को बताया कि बाद में उसने बाइक किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी थी.

बाइक बरामद करने पहुंची पुलिस, लेकिन खाली हाथ लौटी

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए संबंधित व्यक्ति के ठिकाने पर छापेमारी की. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह व्यक्ति फरार हो गया. इसके कारण चोरी की बाइक बरामद नहीं हो सकी.

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस अब मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि बाइक को जल्द बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.

दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा

पुलिस की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार दोनों अप्राथमिकी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. मामले की आगे की जांच जारी है.

Also Read : PHOTOS: मीरगंज में महादेव का दिव्य श्रृंगार, कहीं फूल-फलों से सजे भोलेनाथ तो कहीं ड्राई फ्रूट्स से हुआ अभिषेक, देखें तस्वीरेें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >