गोपालगंज. पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा थाना क्षेत्र के फुलवरिया रोड पर रविवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल युवक पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा थाना क्षेत्र के सुखबान गांव के निवासी ललन यादव का पुत्र बारूल यादव है. जानकारी के अनुसार बारूल यादव अपने घर से किसी निजी काम से सीवान जा रहा था. इसी दौरान फुलवरिया रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज किया. डॉक्टरों ने घायल की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
