201 करोड़ की लागत से बिहार के इस जिले में बनेंगी सड़कें, ग्रामीण इलाकों की बदलेगी सूरत

Bihar Road Project: बिहार के गोपालगंज जिले में ग्रामीण इलाकों की सूरत बदलने वाली है. जिले में लगभग 201.82 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाईं जायेंगी. ग्रामीण कार्य विभाग के इस फैसले से लोगों को फायदा हो सकेगा.

Bihar Road Project: बिहार के गोपालगंज के ग्रामीण इलाकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आने वाले दिनों में गांवों तक पहुंचने का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने वाला है. ग्रामीण कार्य विभाग ने जिले में 104 ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उन्नयन की तैयारी पूरी कर ली है. करीब 208.90 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर 201.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

जल्द शुरू होगी टेंडर की प्रक्रिया

विभाग ने परियोजना का प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति हासिल कर ली है. अब प्रस्ताव प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा गया है. ऐसे में मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी और इसके बाद निर्माण कार्य जमीन पर दिखाई देने लगेगा. इस परियोजना का सबसे ज्यादा फायदा भोरे, हथुआ, उचकागांव, फुलवरिया और विजयीपुर प्रखंड के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा.

ग्रामीण इलाके के लोगों को मिलेगा फायदा

ग्रामीण इलाकों में नई और चौड़ी सड़कें गांवों को मुख्य मार्गों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों और प्रखंड मुख्यालयों से बेहतर तरीके से जोड़ेंगी. इससे रोजाना आवागमन आसान होगा और किसानों, छात्रों, मरीजों और छोटे कारोबारियों को सीधा फायदा मिलेगा.

ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल हथुआ की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में अकेले 83 सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए 181.29 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है. इन सड़कों की टोटल लंबाई लगभग 189.01 किलोमीटर होगी.

रोजगार और व्यापार को बढ़ावा

गोपालगंज जिले में इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से बेहतर सड़क संपर्क सिर्फ यात्रा को आसान नहीं बनाता, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देता है. प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही यह योजना गोपालगंज के ग्रामीण विकास को नई दिशा देने की ओर बढ़ जाएगी. साथ ही ग्रामीण इलाकों की सूरत बदल सकेगी.

प्रमुख योजनाओं में ये सभी हैं शामिल

जिले के प्रमुख योजनाओं में सिंगहा-अटवां दुर्ग मार्ग, त्रिलोकपुर-बालाघारा मार्ग, सिसई-बंगरा वाया रामपुर मार्ग (भोरे), एनएच-80 इटवा-सबेयां मार्ग और पंचफेड़ा-यूपी बॉर्डर वाया एकडंगा मार्ग शामिल है. करोड़ों रुपये की लागत से इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा, जिससे लोगों को सुविधा मिल सकेगी.

Also Read:BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, एक लाख शिक्षकों की भर्ती का भी ऐलान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >