रांची के कारोबारी ने थावे मंदिर में चढ़ाया सोने का मुकुट, मां सिंहासनी को मुकुट पहनाने के लिए प्रशासन से की अपील

Bihar News: रांची के कारोबारी ने गोपालगंज के थावे मंदिर में सोने का मुकुट चढ़ाया है. उन्होंने मां सिंहासनी को मुकुट पहनाने के लिए प्रशासन से अपील की. इसके बाद भक्त ने अपने हाथों से मां को मुकुट पहनाया. कारोबारी मां की कृपा से अभिभूत है.

Bihar News: बिहार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक गोपालगंज जिले के थावे मंदिर है. थावे मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते है. बुधवार को झारखंड की रांची से पहुंचे एक कारोबारी ने 251 ग्राम सोने का मुकुट मां सिंहासनी को अर्पित किया. कारोबारी मां की कृपा से अभिभूत है. उनके आग्रह पर मंदिर प्रशासन की ओर से मां को मुकुट भक्त के हाथों पहनाया गया. उनका आग्रह था कि मां को यह मुकुट पहनाया जाये.

मानिकपुर के रहने वाले भक्त ने मुकुट मंदिर प्रशासन को सौंपा

गोपालगंज नगर थाने के मानिकपुर के रहने वाले अखिल प्रसाद श्रीवास्तव, जो अपने परिवार के साथ झारखंड के रांची शहर के हवाई रोड वार्ड नंबर 6 में शारदा मार्बल का व्यवसाय करते हैं. उनकी एक पुत्री सिविल सर्जन के पद पर है, और बेटा भी बड़ा पदाधिकारी है. श्रद्धालु बुधवार को अपनी पत्नी सविता श्रीवास्तव के साथ जयपुर शहर से सोने की मुकुट बनवाकर थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे थे.

मां की कृपा से अभिभूत हैं कारोबारी

कारोबारी अखिल प्रसाद श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी सीओ कुमारी रूपम शर्मा की देखरेख में मां को सोने का मुकुट चढ़ाया. मां की कृपा कारोबारी पर बनी रहती है. पांच वर्ष पहले भी इन श्रद्धालु द्वारा दस लाख रुपये की सोने की मां की छतरी चढ़ायी गयी थी. मौके पर न्यास समिति सदस्य ओम प्रकाश राय, मंदिर प्रबंधक अमरेंद्र दुबे सहित मंदिर के पुजारी मौजूद रहे.

Also Read: Education News: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में शुरू होगा स्पोर्ट्स कोटा के तहत नामांकन, नये सत्र से तीन प्रतिशत सीटें आरक्षित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >