Bihar News: इंसाफ के लिए सात साल की बच्ची पहुंची जज के पास, बोली- बड़ी मम्मी और दीदी ने....

Bihar News 13 अगस्त 2024 को अशोक चौरसिया की पत्नी सुमित्रा देवी दिन में स्कूल में काम करने चली गई थी. घर पर इकलौता बेटा छह वर्षीय अजय कुमार, बेटी पूनम कुमारी और बीमा कुमारी थीं. उसी दौरान बच्चे की बड़ी मां उर्मिला देवी और उसकी बेटी पहुंची

Bihar News अपने भाई की हत्या में इंसाफ दिलाने के लिए सात साल की बच्ची बीना कुमारी अदालत पहुंची और घटना के दिन हुई वारदात की पूरी कहानी बयां कर दी. अदालत ने बच्ची के बयान को कलमबद्ध कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया. यह मामला गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव की है. आठ माह पूर्व हुए छह वर्षीय अजय कुमार की हत्या हो गई थी.

एडीजे-10 मानवेंद्र मिश्र की कोर्ट में हत्या के केस में गवाही देने पहुंची बीना ने बताया कि उसके भाई को कैसे बड़ी मां उर्मिला देवी और उनकी 17 वर्षीय बेटी ने कुरकुरे देने के बहाने गला दबाकर कर दी. हत्या करने के बाद दोनों ने उसके शव को गन्ने की खेत में छिपा दिया. हत्या की इकलौती गवाह बीना कुमारी के बयान को अदालत ने महत्वपूर्ण बताया और बयान को दर्ज किया.

बताया जाता है कि सिधवलिया थाना के पंडितपुर गांव में 13 अगस्त 2024 को अशोक चौरसिया की पत्नी सुमित्रा देवी दिन में स्कूल में काम करने चली गई थी. घर पर इकलौता बेटा छह वर्षीय अजय कुमार, बेटी पूनम कुमारी और बीमा कुमारी थीं. उसी दौरान बच्चे की बड़ी मां उर्मिला देवी और उसकी बेटी पहुंची और अजय कुमार को कुरकुरे खिलाने के बहाने लेकर गयी और हत्या कर गन्ने की खेत में छिपा दी, जहां से पुलिस ने शव को बरामद किया था.

ये भी पढ़ें.. Bihar News: ससुर की हत्या के आरोप में बड़ी बहू गिरफ्तार, अवैध संबंध को लेकर सामने आया ये अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >