संपत्ति विवाद में बड़े ने छोटे भाई के परिवार पर किया हमला, पत्नी, बेटी समेत तीन लोग घायल

Gopalganj Property Dispute : बिहार के गोपालगंज में संपत्ति विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया, जिससे पति, पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गोपालगंज जिले में संपत्ति के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है. बरौली थाना क्षेत्र के ब्रह्म स्थान में पारिवारिक हिस्सेदारी मांगने पर एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई और उसके परिवार पर हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में पति, पत्नी और उनकी 14 साल की नाबालिग बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है.

लंबे समय से चल रहा था संपत्ति का विवाद

यह घटना गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ब्रह्म स्थान की है. बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. आपसी कलह इतनी बढ़ गई कि मामला बातचीत से निकलकर हिंसा तक पहुंच गया और एक ही घर के लोग खून के प्यासे हो गए.

हिस्सेदारी मांगने पर हुआ जानलेवा हमला

विवाद तब गहरा गया जब छोटे भाई रंजीत कुमार (31 वर्ष) ने परिवार में अपने हिस्से की मांग की. आरोप है कि हिस्सेदारी की बात सुनते ही बड़े भाई मुन्ना कुमार आगबबूला हो गए. मुन्ना कुमार ने परिवार के अन्य सदस्यों, लखपतिया देवी और रंजू कुमारी के साथ मिलकर रंजीत और उनके परिवार पर अचानक हमला बोल दिया.

लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

मारपीट के दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों का जमकर इस्तेमाल किया. इस बेरहम पिटाई में रंजीत कुमार, उनकी 30 वर्षीय पत्नी शिल्पी गुप्ता और 14 वर्षीय बेटी अनन्या कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं. जान बचाने के लिए चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद बीच-बचाव किया जा सका.

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की. खून से लथपथ तीनों घायलों को आनन-फानन में गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल डॉक्टरों की टीम तीनों का इलाज कर रही है. मारपीट में आई गंभीर चोटों के कारण परिवार सदमे में है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >