Gopalganj News : (मनीष राज) सोमवार को मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, आलिम-ए-दीन और युवाओं ने अंबेडकर चौक से समाहरणालय तक पैदल मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुए.
समाहरणालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शनकारी पैदल मार्च करते हुए जिला समाहरणालय पहुंचे और सदर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और देशभर के सभी बूचड़खानों को बंद करने की मांग की.
चिलचिलाती धूप में निकला मार्च
तेज धूप के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मार्च में शामिल रहे. प्रतिभागियों ने इसे भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जन-आस्था के संरक्षण से जुड़ा मुद्दा बताया.
वक्ताओं ने रखे विचार
युवा साथी एजाजुल हक उर्फ मिस्टर ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और वेदों में भी इसे पूजनीय बताया गया है. उन्होंने कहा कि गाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जैविक खेती में अहम भूमिका निभाती है.
कई लोग रहे शामिल
इस मार्च में अजीमुल हक, अब्दुल मजीद, आफताब आलम, सोहराब आलम, महताब आलम, जियाउल हक जिया समेत कई लोग शामिल हुए.
Also Read :
