गोपालगंज: मां भवानी से बिहारवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, मंदिर के विकास कार्यों की ली जानकारी

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने थावे दुर्गा मंदिर में पूजा कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की और विकास कार्यों का जायजा लिया।

Gopalganj News : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार की सुबह थावे मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां भवानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बिहारवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.

मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय और मुकेश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करायी. पूजा के बाद मंत्री ने मां दुर्गा के दर्शन किये और प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों की ली जानकारी

पूजा-अर्चना के बाद कृषि मंत्री ने थावे दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित लोगों से कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया.

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी, ओम प्रकाश राय भुट्टो, नारायण प्रसाद, शैलेश तिवारी, भरत सिंह, मनीष गुप्ता, राजेश बरनवाल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

थावे दुर्गा मंदिर में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने की पूजा-अर्चना | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >